फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Vivek Sharma listened to the Srimad Bhagwat Katha.

Una News: विधायक विवेक शर्मा ने किया श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण

Sat, 29 Nov 2025 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
MLA Vivek Sharma listened to the Srimad Bhagwat Katha.
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को कोटला कलां स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मंगलानंद के साथ देवाधिदेव महादेव के दरबार में शीश नवाया। मंगलानंद ने अपनी वाणी में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा न केवल धर्म का मार्ग दिखाती है, बल्कि यह जीवन में सकारात्मक सोच और सदाचार को भी स्थापित करने का कार्य करती है। विधायक विवेक शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि कुटलैहड़ की भूमि संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक विरासत से समृद्ध है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकजुटता, सद्भावना और आध्यात्मिक शक्ति का संचार होता है। उन्होंने बताया कि प्राचीन महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सभी के लिए प्रेरणादायक है। विधायक ने स्वामी मंगलानंद जी के तप, सेवा और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से क्षेत्र का सतत विकास और जनता का कल्याण संभव होगा। इस कार्यक्रम में मंदिर कमेटी और कथा आयोजकों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed