फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Vivek Sharma listened to people's problems in Chhaproh

Una News: विधायक विवेक शर्मा ने छपरोह में सुनीं जनसमस्याएं

Sun, 16 Feb 2025 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
MLA Vivek Sharma listened to people's problems in Chhaproh
आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में लोग बोले- पेयजल समस्या से हैं परेशान
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ की जनता से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आपका विधायक, आपके द्वार कार्यक्रम रविवार को हुआ। अभियान के तहत विधायक विवेक शर्मा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। रविवार को छपरोह गांव में एक विशेष जनसंवाद शिविर का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों में मु्ख्य रूप से पेयजल समस्या दूर करने की मांग उठाई। विधायक ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विवेक शर्मा ने कहा राज्य सरकार जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारी प्राथमिकता यही है कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही हो, ताकि उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

कुटलैहड़ की पंचायत छपरोह के ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे उनकी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंच रही हैं और त्वरित समाधान हो रहा है। गांव के बुजुर्ग रामलाल ने कहा कि पहले हमें अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब विधायक खुद गांव में आकर हमारी समस्याएं सुन रहे हैं। कहा कि हमारे क्षेत्र में पेयजल की समस्या बहुत बड़ी थी, जिसे लेकर विधायक से शिकायत की। उन्होंने तुरंत जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed