फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Vivek Sharma became the teacher in Majhed Primary School

Una News: मझेड़ प्राथमिक स्कूल में विधायक विवेक शर्मा बने मास्टर

Thu, 15 Jan 2026 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
MLA Vivek Sharma became the teacher in Majhed Primary School
बच्चों के बीच बैठकर दिया शिक्षा का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के प्राथमिक स्कूल मझेड़ में स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने बच्चों के बीच डेस्क पर बैठकर खुद शिक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों से पहाड़ी भाषा में बातचीत की, होमवर्क चेक किया और पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों के साथ घुल-मिलकर उन्होंने उन्हें पढ़ाई के महत्व और सरकारी स्कूलों की सुविधाओं के बारे में बताया, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर, कक्षाओं, शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। शिक्षकों से पठन-पाठन, छात्रों की उपस्थिति और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल स्टाफ से समस्याओं की लिखित रिपोर्ट मांगी और आश्वासन दिया कि प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed