फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Vivek distributed checks worth lakhs to 12 families of Kutlehar

Una News: कुटलैहड़ के 12 परिवारों को बांटे लाखों के चेक

Thu, 02 Jan 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
MLA Vivek distributed checks worth lakhs to 12 families of Kutlehar
नव वर्ष में माता चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे विधायक विवेक शर्मा परिवार सहित सम्मानित करते मं
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने नव वर्ष पर चिंतपूर्णी माता मंदिर में परिवार सहित पूजा-अर्चना करके कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता के लिए सुख समृद्धि मांगी।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी की ओर से विधायक विवेक शर्मा और परिवार को सम्मानित किया। उसके बाद विधायक विवेक शर्मा ने जोगी पंगा में कुटलैहड़ के 12 परिवारों को एक लाख नौ हजार पांच सौ रुपये के आर्थिक चेक वितरित किए। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता की सेवा करने के लिए हर समय तत्पर हूं।
विज्ञापन

राज्य की हर योजना का कुटलैहड़ विस क्षेत्र को लाभ मिले, इसके लिए प्रयासरत हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में पुरानी पेंशन योजना की बहाली करके कर्मचारियों को राहत दी है। शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से राज्य के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को 625 रुपये से 5,000 रुपये तक की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी शिक्षा में सहायता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्षों में इस योजना के तहत अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है, जिससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed