{"_id":"67fd0cf8adb90b45c709e1cc","slug":"mla-satti-visited-the-under-construction-pgi-satellite-center-una-news-c-93-1-ssml1047-151284-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विधायक सत्ती ने किया निर्माणाधीन पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विधायक सत्ती ने किया निर्माणाधीन पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का दौरा
विज्ञापन
ऊना में निर्माणाधीन पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का निरीक्षण करते विधायक सतपाल सिंह सत्ती।
- फोटो : संवाद
निर्माण कर रही कंपनी को तय सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
विद्युत बोर्ड व जल शक्ति विभाग संबंधित कार्यों का भी लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सदर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सोमवार को निर्माणाधीन पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने निर्माण कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग से संबंधित कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के संबंधित जो भी लंबित कार्य हैं, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके अलावा प्रदेश सरकार के स्तर पर जो भी बजट को लेकर समस्याएं आ रही हैं, उन्हें भी वह हल करवाने के लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे। जिला मुख्यालय के साथ लगते मलाहत में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें ओपीडी ब्लॉक, गेस्ट हाउस के भवन का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है। साथ ही जल शक्ति विभाग की तरफ से भी एसटीपी और ईटीपी प्लांट लगाने का कार्य किया जा रहा है। दूसरी तरफ विद्युत बोर्ड की तरफ से सेंटर के लिए दो फीडर जो केंद्र के परिसर से बाहर लगे हैं उन्हें निर्माण केंद्र के अंदर शिफ्ट करना है। इसे लेकर भी उन्होंने प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि इस केंद्र को शुरू करना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। ऐसे में निर्माण को लेकर अगर कोई समस्या है उसे जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों सहित जल शक्ति व विद्युत बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।