फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Satti expressed concern over illegal mining in Santoshgarh

Una News: विधायक सत्ती ने संतोषगढ़ में हो रहे अवैध खनन पर जताई चिंता

Sun, 22 Jun 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
MLA Satti expressed concern over illegal mining in Santoshgarh
कांग्रेस सरकार पर लगाए अवैध खनन को संरक्षण देने के आरोप
विज्ञापन

कहा, स्वां नदी में लंबे समय से चल रहा अवैध खनन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में सोमभद्रा (स्वां) नदी में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन कार्यों को जांचने के लिए शनिवार को ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सत्ती नदी में पहुंचे। विधायक के साथ संतोषगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा भी थे। सत्ती ने नदी में चल रहे अवैध खनन कार्यों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अवैध खनन कार्यों से भविष्य में स्थानीय नगर परिषद के साथ-साथ जिलाभर में तबाही का मंजर खड़ा हो सकता है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है। जहां भाजपा की सरकार ने प्रदेश में सत्ता में रहते हुए करोड़ों रुपये स्वां नदी चैनलाइजेशन परियोजना पर खर्च कर नदी के दोनों ओर तटीकरण कार्य संपन्न किया था। वहीं, अब जगह-जगह हो रहे अवैध खनन की वजह से चैनलाइजेशन खुर्द-बुर्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के राज में हर तरह से अवैध कार्यों को बढ़ावा मिल रहा है। खनन की वजह से पिछले दो-तीन वर्षों के दौरान ही कई बड़े पुलों को करोड़ों का नुकसान पहुंचा है। इनमें झलेड़ा और रामपुर के पुल शामिल हैं। अवैध तरीके से किए जा रहे माइनिंग कार्यों से संतोषगढ़ के पुराने पुल सहित दूसरे पुलों को भी खतरा पैदा हो गया है। स्वां नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए इसमें हो रहे अवैध खनन कार्यों को रोका जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने विधानसभा में भी अवैध खनन कार्यों को रोके जाने के लिए कई दफा आवाज बुलंद की। अवैध खनन सहित दूसरे अवैध कामों को करने वाले लोगों को कांग्रेस सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed