फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA distributed checks worth Rs 2.90 lakh to needy families

Una News: विधायक ने जरूरतमंद परिवारों को बांटे 2.90 लाख के चेक

Tue, 07 Jan 2025 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
MLA distributed checks worth Rs 2.90 lakh to needy families
विधायक बोले-जनता किसी भी समस्या के समाधान के लिए सीधा करे संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र से विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को जरूरतमंद परिवारों को 2.90 लाख के आर्थिक मदद के चेक बांटे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ के विकास और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे सीधा संपर्क करें। उनकी प्राथमिकता कुटलैहड़ क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं और सरकारी नीतियों के तहत लाभार्थियों को चेक वितरित किए। कहा कि यह सहायता उनके क्षेत्र के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दी गई है। इस आयोजन में दर्जनों लोगों को आर्थिक सहायता मिली। इसमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, शिक्षा सहायता और चिकित्सा खर्चों के लिए सहायता शामिल है। उन्होंने कहा हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। यह कार्यक्रम समाज के उन वर्गों की मदद करने के लिए है जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की। कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार में मदद देने के लिए विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। छात्रों के लिए शिक्षा में सुधार और आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई। आर्थिक चेक पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। एक विधवा महिला जिसे चिकित्सा सहायता के लिए चेक मिला, उन्होंने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा यह सहायता हमारे जैसे परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत है। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार बंगाणा अमित शर्मा, एसडीओ उदित, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, कांग्रेस नेता राम आसरा शर्मा, विवेक मिंका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed