फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Bablu gave checks worth Rs 10.25 lakh to the needy

Una News: विधायक बबलू ने जरूरतमंदों को दिए 10.25 लाख के चेक

Wed, 29 Jan 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
MLA Bablu gave checks worth Rs 10.25 lakh to the needy
अंब में पात्र व्यक्ति को सहायता राशि चेक प्रदान करते विधायक सुदर्शन सिंह बबलू तथा अन्य ।स्रोत स
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मंगलवार को पात्र लाभार्थियों को 10.25 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

अंब विश्राम गृह में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी के विकास में विश्वास रखती है। सरकार किसान, मजदूर, युवा सहित हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मेडिकल बिलों के 6.25 लाख, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटी की शादी के लिए दो लाख रुपये व ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपये के चेक वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही निवारण किया।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनकर शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता एचएस जस्सल, सहायक अभियंता भानू ओहरी, ब्लाॅक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, बीडीसी सदस्य डॉ. राजपाल शर्मा, परविंद्र वर्मा, पार्षद रितेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed