{"_id":"6ac13b86fc8e3b3a7802a7ba","slug":"minor-assaulted-while-going-to-photograph-land-fir-registered-against-three-una-news-c-93-1-ssml1048-208310-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जमीन की फोटो खींचने गए नाबालिग से मारपीट, तीन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जमीन की फोटो खींचने गए नाबालिग से मारपीट, तीन पर एफआईआर
Sat, 03 Oct 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। संघनेई में जमीन की फोटो खींचने गए 16 वर्षीय किशोर के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। किशोर की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संघनेई निवासी हिमांशु ने बताया कि वह दो अक्तूबर को घर पर था। इसी दौरान उसके चाचा का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनकी विवादित भूमि पर केवल कुमार और उसका बेटा कटाई कर रहे हैं। चाचा ने उसे मौके पर जाकर वीडियो कॉल या फोटो भेजने को कहा।
शिकायतकर्ता के अनुसार वह मुख्य सड़क के किनारे स्थित उक्त भूमि पर पहुंचा और मोबाइल से फोटो खींचने के बाद वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान केवल कुमार, रोहित कुमार और अशोक कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया और हाथ-मुक्कों व डंडे से उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर केवल कुमार, रोहित कुमार और अशोक कुमार निवासी संघनेई के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।