फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Minor assaulted while going to photograph land; FIR registered against three.

Una News: जमीन की फोटो खींचने गए नाबालिग से मारपीट, तीन पर एफआईआर

Sat, 03 Oct 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 03 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Minor assaulted while going to photograph land; FIR registered against three.
गगरेट (ऊना)। संघनेई में जमीन की फोटो खींचने गए 16 वर्षीय किशोर के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। किशोर की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संघनेई निवासी हिमांशु ने बताया कि वह दो अक्तूबर को घर पर था। इसी दौरान उसके चाचा का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनकी विवादित भूमि पर केवल कुमार और उसका बेटा कटाई कर रहे हैं। चाचा ने उसे मौके पर जाकर वीडियो कॉल या फोटो भेजने को कहा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार वह मुख्य सड़क के किनारे स्थित उक्त भूमि पर पहुंचा और मोबाइल से फोटो खींचने के बाद वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान केवल कुमार, रोहित कुमार और अशोक कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया और हाथ-मुक्कों व डंडे से उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केवल कुमार, रोहित कुमार और अशोक कुमार निवासी संघनेई के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed