फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mining officers will surround the office: Satti

खनन अधिकारी कार्यालय का करेंगे घेराव : सत्ती

Mon, 01 Apr 2024 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Apr 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Mining officers will surround the office: Satti
विधायक बोले- अवैध खनन धड़ल्ले से चालू, स्थानीय नेता के कहने पर हटाए पुलिस नाके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा की सरकार के समय अवैध खनन की रोकथाम के लिए स्थापित पुलिस जांच नाकों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हटा दिया है। यह बात भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सदर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने रविवार को भाजपा कार्यालय ऊना में हुई पत्रकारवार्ता में कही।
सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह कार्रवाई स्थानीय कांग्रेस नेता के कहने पर की गई है, ताकि जिला में अवैध खनन की गतिविधियां जारी रहें। फतेहपुर एवं संतोषगढ़ में खनन माफिया को खुला मौका अवैध खनन करने के लिए दिया गया। जिला खनन अधिकारी को अवगत कराया जाता है, तो कार्यालयों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसके विरोध में जल्द ही जिला खनन अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

ऊना मंडल भाजपा दोबारा चेक पोस्ट लगाने की मांग करता है। सतपाल सत्ती ने कहा कि वह अपने स्तर पर स्वां नदी में रैकी करवा रहे हैं। स्वां नदी में अवैध खनन के लिए गड्ढे किए गए हैं? माफिया नए टिपर और जेसीबी खरीद रहा है, इसकी जांच हो। संतोषगढ़, फतेहपुर और लाल सिंगी में भी जमकर अवैध खनन हो रहा है। पुलिस अधीक्षक से भी लिखित में पूछा जाएगा कि किसके इशारे पर इन चेकपोस्ट को हटाया गया। भाजपा प्रदेश के लोकसभा एवं विस उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना को बाहर की बताने वाले बताएं सिंघवी कहां से : सत्ती
सत्ती ने कहा कि कंगना रनौत को बाहर का कहने वाले जान लें उनके घर तो मंडी में हैं, लेकिन मनु सिंधवी का समर्थन करने वाले बताएं उनका हिमाचल में ठोस ठिकाना कहां हैं। प्रदेश कांग्रेस नेता बताएं कि राज्यसभा की सीट दिल्ली के व्यक्ति को कितने में बेची। भाजपा पर आरोप लगाने की बजाए कांग्रेस सरकार लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए। मुख्यमंत्री भी नादौन से चुनाव लड़ें, फिर पता चलेगा कि जनता किसे चाहती है। कांग्रेस सरकार संविधान से बाहर जाकर काम न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed