फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Migrants caught stealing embankment wires, two escape

Una News: तटबंध के तार चोरी करते प्रवासी काबू, दो भागे

Sun, 24 Aug 2025 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Migrants caught stealing embankment wires, two escape
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत नंगल सलांगड़ी में खड्ड के तटबंध के तार चोरी करते एक प्रवासी व्यक्ति को काबू किया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विजय कुमार निवासी नंगल सलांगडी जिला ऊना ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे वह खड्ड किनारे स्थित अपने खेतों की तरफ जा रहा था तो तीन प्रवासी लोग वहां पर लगाए गए तटबंध के तार काट कर बोरी में भर रहे थे। जब आरोपियों से उसे देखा तो भागने लगे। उसने एक आरोपी को पकड़ लिया और दो मौके से भाग गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान दलीप धीन निवासी गांव बलहा तहसील लाकोठी जिला बेगूसराय बिहार के तौर पर हुई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि जल्द अन्य आरोपियों को भी काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed