फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Migrants and local residents clashed near Rotary Chowk in Una city.

Una News: ऊना शहर के रोटरी चौक के पास प्रवासियों और स्थानीय निवासियों में मारपीट

Tue, 17 Feb 2026 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Feb 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
Migrants and local residents clashed near Rotary Chowk in Una city.
ऊना शहर के रोटरी चौक में उलझते प्रवासी व स्थानीय निवासी। संवाद
ऊना। शहर के रोटरी चौक के समीप सोमवार सुबह कुछ प्रवासी लोगों और स्थानीय निवासियों के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला जिसके बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद मौके पर सिटी चौकी के पुलिसकर्मी भी पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की और दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल भी करवाया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एनएच किनारे बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर दिहाड़ी के इंतजार में खड़े रहते हैं। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। बताया जा रहा है कि प्रवासियों के बीच अकसर पैसे के लेनदेन और दिहाड़ी को लेकर विवाद होते रहते हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि शहर में बाहरी व अनजान चेहरों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिस पर पुलिस प्रशासन को नियमित निगरानी रखनी चाहिए।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों व दुकानदारों ने मांग उठाई है कि शहर व आसपास रह रहे सभी प्रवासी लोगों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएॉ ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। लोगों ने पुलिस प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाने और सुबह के समय एनएच किनारे विशेष निगरानी रखने की भी मांग की है, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



शहर में घूमते हैं कई अनजान चेहरे

ध्यान रहे कि ऊना शहर और इसके आसपास के इलाकों में कई अनजान व संदिग्ध चेहरे घूमते नजर आते हैं। ऐसे ही लोग अकसर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। ऊना शहर के एमसी पार्क और आईएसबीटी ऊना के आसपास कई प्रवासी लोग ऐसे हैं, जिनका पुलिस के पास रिकॉर्ड तक नहीं। सवाल उठता है कि अगर कोई वारदात को ऐसे अनजान लोग अंजाम देते हैं तो उनकी पहचान पुलिस कैसे करेगी जबकि उनका कोई रिकॉर्ड ही मौजूद नहीं।




पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि जिले में प्रवासियों के पंजीकरण को लेकर सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं। इसकी ताजा स्थिति क्या है, इससे जुड़े तथ्य खंगाले जाएंगे। आने वाले दिनों में इस अभियान को और सख्ती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed