फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Migrant workers camp on the banks of Swan River, children playing in the water

Una News: स्वां नदी किनारे प्रवासी मजूदरों का डेरा, बच्चे पानी में कर रहे अठखेलियां

Fri, 27 Jun 2025 03:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Migrant workers camp on the banks of Swan River, children playing in the water
स्वां नदी के किनारे बसी झुग्गी झोपड़ियों में दिन के समय मौजूद बच्चे। संवाद  - फोटो : mathura
स्वां नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ा तो मचाएगा तबाही
विज्ञापन

प्रशासन ने जागरूकता के नाम पर मात्र एडवाइजरी जारी कर की इतिश्री
धरातल पर स्वां नदी किनारे जमे प्रवासी मजदूर खतरे से बेखबर, पंचायतें भी नहीं ले रहीं सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश से ऊना की स्वां नदी में भी जल स्तर बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से जागरूकता के नाम पर मात्र एडवाइजरी जारी कर इतिश्री कर डाली है। धरातल पर नजर दौड़ाई जाए तो स्वां नदी के किनारे प्रवासी मजदूरों ने असुरक्षित जगह पर झुग्गी, झोपड़ियां बनाकर डेरा जमा रखा है। धीरे-धीरे स्वां नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर सरेआम स्वां नदी के तट किनारे और पुल के नीचे प्रवासी बच्चे पानी के बीच अठखेलियां करते सरेआम नजर आ रहे हैं। ऐसे में बरसात के इस मौसम में अगर एकाएक जलस्तर स्वां नदी का बढ़ा तो कोई भी अप्रिय घटना क्षेत्र में घटित हो सकती है। स्वां नदी के किनारों पर प्रवासियों ने जगह-जगह पर झोपड़ी बनाकर डेरा जमाया हुआ है। ऐसे में प्रशासन एहतियातन के तौर पर धरातल पर कोई भी कार्रवाई करता नजर नहीं आया है और न ही संबंधित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि इस दिशा में रुचि लेते नजर आए हैं। आने वाले दिनों में बरसात अपना और भी रूद्र रूप दिखा सकती है। स्वां नदी का जलस्तर अगर इसी रफ्तार से बढ़ता गया तो झुग्गी, झोपड़ियों को भी साथ में ले जाता नजर आएगा। अधिकारी ऑफिस से बाहर निकलकर स्वां तट की तस्वीर देखने में भी गुरेज करते नजर आए हैं। ऊपरी इलाकों सहित धर्मशाला में प्रवासी मजदूर पानी में समाहित होने से असमय मौत का ग्रास बने हैं। पहले भी स्वां नदी अपना रौद्र रूप दिखा चुकी है।

उधर, एसडीएम सदर ऊना विश्व मोहन देव चौहान का कहना है कि प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। जल्द ही धरातल का भी दौरा किया जाएगा और ऐसे ठिकानों से प्रवासियों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी एहतियातन सुरक्षित जगहों पर अपने आप को सुरक्षित रखने की अपील की है। अगर फिर भी कोई नहीं मानता है तो उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी प्रशासन का सहयोग करने और ऐसे स्थानों से प्रवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed