{"_id":"6a7cb6f65ef1333b940f012c","slug":"migrant-woman-dies-after-falling-from-auto-rickshaw-at-amb-chowk-una-news-c-93-1-una1002-202207-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब चौक में ऑटो से गिरकर प्रवासी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब चौक में ऑटो से गिरकर प्रवासी महिला की मौत
Thu, 13 Aug 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब चौक के पास मंगलवार देर शाम चलते ऑटो से गिरकर एक प्रवासी महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार निवासी किरण, पत्नी शिव साहनी के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किरण मंगलवार शाम ऑटो में सवार होकर जा रही थी। अंब चौक के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलते ऑटो से सड़क पर जा गिरी। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को सुुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।