फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Migrant laborer found hanging from a tree in Pandoga

Una News: पंडोगा में पेड़ से लटका मिला प्रवासी मजदूर

Tue, 12 Nov 2024 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 12 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Migrant laborer found hanging from a tree in Pandoga
ऊना। पुलिस थाना हरोली के पंडोगा गांव में एक प्रवासी मजदूर संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक रविवार को परिवार को बिना कुछ बताए कहीं चला गया था। सोमवार को पंडोगा पुलिस चौकी में सूचना मिली कि एक पेड़ से युवक की लाश लटकी हुई है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुनील कुमार और चौकी प्रभारी गुरु ध्यान शर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक युवक परवीन कुमार (24) पुत्र चरण सिंह निवासी गांव दयूरी, डाकखाना एवं तहसील दातागंज, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह एक सप्ताह पहले ही अपने परिवार के साथ पंडोगा आया था। यहां स्थानीय किसान देशराज के खेतों से आलू निकालने का काम कर रहा था।
विज्ञापन

रविवार सुबह वह शौच के बहाने घर से बाहर निकला और शाम तक वापिस नहीं आया। इसके बाद सोमवार को उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मृतक रिश्तेदारों और पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई संदेह या आरोप सामने नहीं आए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed