फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Migrant bitten by snake in Dumkhar village, left treatment and went for exorcism

Una News: डुमखर गांव में प्रवासी को सांप ने डसा, इलाज छोड़ पहुंचा झाड़-फूंक के लिए

Thu, 31 Jul 2025 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Migrant bitten by snake in Dumkhar village, left treatment and went for exorcism
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के डुमखर गांव स्थित लुणखरी खड्ड में काम कर रहे प्रवासी युवक गोविंद को एक जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल बंगाणा लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील सैनी ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद मरीज की स्थिति गंभीर पाई गई, जिस कारण उसे तुरंत रेफर करने की सलाह दी गई थी लेकिन गोविंद बिना किसी सूचना के अचानक अस्पताल से चला गया। बाद में पता चला कि वह इलाज के बजाय गुग्गा जाहर बीर नाइली पहुंच गया, जहां उसने झाड़-फूंक के माध्यम से उपचार करवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति ठीक है। इस घटना पर चिंता जताते हुए डॉ. सैनी ने कहा कि सांप के डसने जैसे मामलों में केवल वैज्ञानिक चिकित्सा ही एकमात्र सुरक्षित विकल्प है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अंधविश्वास से बचें और ऐसे मामलों में तुरंत अस्पताल जाकर समुचित इलाज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed