फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mid-day meal workers learned fire safety tips

Una News: मिड-डे मील वर्कर्स ने सीखे अग्नि सुरक्षा के गुर

Mon, 20 May 2024 02:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 20 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers learned fire safety tips
दौलतपुर चौक स्कूल में कार्यशाला के उपरांत मध्याह्न भोजन कर्मी। संवाद
दौलतपुर चौक (ऊना)। कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसी के तहत दौलतपुर चौक में क्षेत्र के आसपास के स्कूलों के 51 मध्याह्न भोजन कर्मियों ने प्रधानाचार्य सनम की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के मध्याह्न भोजन प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि इस एक दिवसीय कार्यशाला में वर्चुअल माध्यम से होटल मैनेजमेंट कैटरिंग ओर न्यूट्रीशन संस्थान कुफरी, शिमला के प्राध्यापकों ने प्रमुख रूप से छह बिंदु पर चर्चा की। इसमें कचरा निपटान, अग्नि सुरक्षा, संतुलित आहार, स्वच्छता और जैविक भोजन का महत्व इत्यादि विषयों पर प्राध्यापकों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की, जो आने वाले दिनों में कर्मियों के लिए लाभकारी होगी। इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष रूप से आईटी विशेषज्ञ राकेश कुमार, प्रवेश कुमार, संजीव कुमार, टेक चंद, सुदेश कुमारी और अश्विनी कुमार प्रमुख रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed