फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mid-day meal workers in schools on strike today, instructions for alternative arrangements

Una News: स्कूलों में मिड-डे मील वर्करों की हड़ताल आज, वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश

Wed, 11 Feb 2026 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers in schools on strike today, instructions for alternative arrangements
उपनिदेशक अनिल कुमार बोले, असुविधा का संशय है तो विभाग को करें सूचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर अपनी लंबित मांगों को लेकर वीरवार को हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के चलते विद्यालयों में दोपहर के भोजन की व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
विभाग की ओर से कहा गया है कि प्रत्येक स्कूल विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार वैकल्पिक रूप से भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि बच्चों को किसी तरह की असुविधा न हो। इस कार्य के लिए प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन समितियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

मिड-डे मील वर्करों का कहना है कि वे कई वर्षों से नियमित वेतन, मानदेय बढ़ोतरी और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वर्करों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल को लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। विभाग का दावा है कि बच्चों के भोजन की व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग, अनिल कुमार ने बताया कि मिड-डे मील वर्करों की मांगें सरकार और प्रशासन के ध्यान में हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और अगर कहीं कोई असुविधा होती है, तो उसे तुरंत विभाग को सूचित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed