फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Message of self-reliance given through goat rearing and mushroom farm

Una News: बकरी पालन और मशरूम फार्म के जरिये आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

Wed, 26 Feb 2025 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Message of self-reliance given through goat rearing and mushroom farm
प्री वोकेशनल ट्रेनिंग और व्यवसायिक के बारे में थानाकलां स्कूल के विद्यार्थियों  बूसल गांव का भ्
संवाद न्यूज एजेंसी थानाकलां (ऊना)। थानाकलां स्कूल में सरकार और शिक्षा निदेशक के निर्देश अनुसार प्री वोकेशनल ट्रेनिंग व्यवसाय के बारे में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय एवं स्वरोजगार अपनाने को प्रेरित करने के लिए बूसल गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी स्वरोजगार करके अपने जीवन और समाज के लोगों को भी रोजगार देने की दिशा में कदम उठाने एवं व्यवसाय के बारे में भी जानकारी दी गई। स्कूल की पढ़ाई के बाद विद्यार्थी अपना काफी समय नौकरी की तलाश में ही व्यतीत कर देते हैं। इसके बावजूद नौकरी नहीं मिलती। थानाकलां स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने रोजगार और स्वरोजगार सृजित करने के बारे विद्यार्थियों को बताने के लिए गांव बूसल में बकरी पालन एवं मशरूम फार्म का भ्रमण करवाया। विद्यार्थियों ने बहुत ही अच्छे ढंग से जानकारी ली। बूसल गांव के राजकुमार ने बकरी पालन के बारे में स्कूल के विद्यार्थियों को अच्छे ढंग से जानकारी दी।
विज्ञापन

बकरी का पालन-पोषण और खाने की सामग्री के बारे में जानकारी दी। राजकुमार ने कहा कि बकरी का दूध बहुत ही कीमती होता है, जो कई बीमारियों का विनाश करता है। लेकिन, आजकल इलाके में बकरियां बहुत ही कम मिलेंगी। बकरी पालने का कार्य बहुत ही कम लोग कर रहे हैं। मशरूम का का उत्पादन करने वाले सूबेदार रोशन लाल ने विद्यार्थियों को मशरूम के उत्पादन के बारे में जानकारी दी और मशरूम पैदावार की विधि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed