{"_id":"6706ef303bd10847f40512d6","slug":"message-of-earthquake-resistant-building-construction-techniques-given-through-street-plays-una-news-c-93-1-una1002-135221-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नुक्कड़-नाटकों से दिया भूकंपरोधी भवन निर्माण की तकनीकों का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नुक्कड़-नाटकों से दिया भूकंपरोधी भवन निर्माण की तकनीकों का संदेश
Thu, 10 Oct 2024 02:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सार्म्थय 2024 कार्यक्रम के तहत बुधवार को घनारी तहसील के अंतर्गत ग्रामीणों को भूकंपरोधी भवन निर्माण की विभिन्न विधियों के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध ग्रुप सुरभि कला मंच सुजानपुर के कलाकारों ने घनारी तहसील मुख्यालय और ग्राम पंचायत सिद्ध चलेट के लोगों को भूकंप के दौरान जान-माल की क्षति के नुकसान को कम के लिए भूकंप सुरक्षित मकान में प्रयोग होने वाली विभिन्न विधियों और गुणवत्तायुक्त सामग्री बरतने को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आपदाओं से सुरक्षित रहने के लिए उचित तकनीक होना भी अत्यंत जरूरी है। उन्होंने जागरूकता संदेश देते हुए कहा कि भवनों में किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें, ताकि भूकंप से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। इसके अलावा उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंडर, ईंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, पिलर निर्माण, पायलिंग के तरीके, कंक्रीट के मानक और नींव बनाने में प्रयोग होने वाले आवश्यक तत्वों बारे जागरूक किया और भवन निर्माण के समय बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया।
यहां-यहां होंगे कार्यक्रम
इसी कड़ी में 10 अक्तूबर को ग्राम पंचायत बढे़ड़ा राजपूतां और ग्राम पंचायत अंबोटा में सुरभि कला मंच द्वारा लोगों को भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 10 अक्तूबर को ग्राम पंचायत धुंधला और ग्राम पंचायत रायपुर मैदान और 11 अक्तूबर को बस अड्डा चिंतपूर्णी और ग्राम पंचायत पंजोआ में आरके कला मंच द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को भूकंप सुरक्षित भवन निर्माण के साथ-साथ आपदा जोखिमों और उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा।