{"_id":"6aad8a6ccace8b089e0ff1c4","slug":"message-of-de-addiction-conveyed-at-awareness-rally-una-news-c-93-1-una1025-206491-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जागरूकता रैली में दिया नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जागरूकता रैली में दिया नशामुक्ति का संदेश
Sat, 19 Sep 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक की राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के सहयोग से नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से युवाओं तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया।
महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मनोज काहोल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी, अंब राकेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। महाविद्यालय की नशा विरोधी समिति के संयोजक डॉ. सुनील रयात ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिकारी प्रो. अर्श सिंह राणा, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राम दत्त तथा भोजन, पोषण, स्वच्छता और यौन स्वास्थ्य की नोडल अधिकारी प्रो. नेहा जसवाल ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।