{"_id":"68a726568e17228db809ebe0","slug":"meritorious-students-were-honored-in-saloh-school-una-news-c-93-1-ssml1048-162942-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सलोह स्कूल में मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सलोह स्कूल में मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह में स्थानीय निवासी एवं ग्रुप कैप्टन जरनैल सिंह ने अपने पिता की स्मृति में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को 17,200 रुपये की राशि वितरित की। इस अवसर पर अंशिका, भारती सैनी, हाशिम गर्ग, तानिया, सानिया और शिवानी सहित अन्य विद्यार्थियों को 15,000 रुपये बतौर इनाम प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त अंब स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक ओलंपियाड में दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र को भी सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्तरीय 15 अगस्त समारोह में भाग लेने वाली 22 छात्राओं को भी 100 रुपये प्रति छात्रा देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. विक्रम बहादुर ने ग्रुप कैप्टन जरनैल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित करने और सम्मानित करने का जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी ऐसी विभूतियां मौजूद हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के शिक्षा के प्रति गहरी रुचि रखती हैं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रही हैं।
-
विज्ञापन
-
