{"_id":"6a173b213af23514ed03d3a4","slug":"memorandum-submitted-to-dc-on-neet-exam-leak-case-una-news-c-93-1-ssml1047-193087-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नीट परीक्षा लीक मामले पर डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नीट परीक्षा लीक मामले पर डीसी को सौंपा ज्ञापन
Thu, 28 May 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 28 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में एनएसयूआई ने बुधवार को उपायुक्त जतिन लाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया कि नीट जैसा पेपर लीक होना कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े करता है। इस पेपर के लीक होने से देशभर के करीब 22 लाख अभ्यर्थियों को झटका लगा है। जिन अभ्यर्थियों ने पेपर के लिए कड़ी मेहनत की उनको बाद में पेपर लीक होने से उनके हाथ निराशा ही लगी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में बार-बार अलग-अलग भर्तियों के पेपर लीक हो रहे हैं। केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री चुपी साध बैठे हैं। यह बात एनएसयूआई के रिसर्च विभाग के राज्य समन्वयक आशीष ने कही। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर एक ज्ञापन उपायुक्त ऊना को प्रेषित किया है। इस मौके पर आशु, प्रवेश कुमार, सोहराब, नवजोत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन