फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Members will receive 20% dividend.

Una News: सदस्यों को मिलेगा 20 फीसदी लाभांश

Mon, 30 Mar 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 30 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Members will receive 20% dividend.
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत पड़ती छपरोह कलां कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित का वार्षिक अधिवेशन समिति के अध्यक्ष बलवंत वर्मा की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सभा द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी सदस्यों को उनके हिस्से के अनुसार 20 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

सभा के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और किसानों और सदस्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिवेशन के दौरान सभा की आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि संस्था की कार्यशील पूंजी 31,97,71,516 रुपये तक पहुंच चुकी। यह आंकड़ा संस्था की मजबूत आर्थिक स्थिति और बेहतर प्रबंधन का परिचायक है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सभा के कुल सदस्यों की संख्या 2181 बताई गई, जो निरंतर बढ़ते सहयोग और सहभागिता को दर्शाती है। इस निर्णय से उपस्थित सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों ने इसे उनके हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया और समिति के कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने थाना कलां सब डिपो में सचिव की तैनाती का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। सचिव की तैनाती से स्थानीय स्तर पर कार्यों में तेजी आएगी तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उनके इस प्रस्ताव को सभा में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया।


जिप सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। वर्तमान समय में जैविक खेती की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसके माध्यम से किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

इस अवसर पर सभा में होशियार सिंह, जसमेर सिंह, छज्जू राम, केहर सिंह, केसर सिंह, बलदेव सिंह, बलबीर सिंह और जगजीवन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed