फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   mela will be organised in shivbadi templa gagrate una on saturday 23 april

प्राचीन द्रोण शिव मंदिर शिवबाड़ी में आज सजेगा मेला

Sat, 23 Apr 2022 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
mela will be organised in shivbadi templa gagrate una on saturday 23 april
गगरेट (ऊना)। देवभूमि हिमाचल के प्रवेश द्वार पर बसा प्राचीन द्रोण शिवमंदिर शिवबाड़ी में शनिवार को मेला सजेगा। कोरोना काल के बाद करीब दो साल बाद इस बार मेले का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य पुजारी अजय शर्मा व अश्वनी शर्मा ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने मेले मे आने वाले शिव भक्तों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि शिवबाड़ी का शाब्दिक अर्थ ही शिवजी का वास है। यह धार्मिक स्थल होशियारपुर से चिंतपूर्णी मार्ग पर गगरेट से एक किलोमीटर की दूरी पर स्वां नदी के किनारे स्थित है। यहां भगवान शिव का प्राचीन एवं भव्य मंदिर है। शिव बाड़ी स्थल के चारों दिशाओं में चार कोनों पर चार श्मशान घाट तथा उनके साथ चार कुएं भी हैं।
विज्ञापन

शिवबाड़ी क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों से से परिपूर्ण एक जंगल है। इस जंगल की लकड़ी को केवल मुर्दा जलाने के लिए ही प्रयोग में लाया जाता है। अनंत काल से यही परंपरा निभाई जा रही है। इसके अलावा यह लकड़ी साधु-महात्माओं का धूना जलाने व यहां ही यज्ञ भंडारों में जलाने के काम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed