{"_id":"66b8aabda5ec375e950123b7","slug":"mehatpur-streets-filled-with-water-taps-dry-una-news-c-93-1-una1002-130362-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैहतपुर की गलियां पानी से लबालब, नल सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैहतपुर की गलियां पानी से लबालब, नल सूखे
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग की सलाह, रिजर्व रखें पेयजल का कोटा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। यहां रविवार को सुबह बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति बाधित पड़ गई। भारी बारिश के चलते हालांकि गांव की गलियां पानी से लबालब भरी हुई थीं, लेकिन नल सूखे रहे। सुबह करीब 10 बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई। उसके बाद करीब 11:45 बजे सूखे नलों में पानी टपकने लगा। निकटवर्ती गांव रायपुर सहोड़ा में लोगों ने बताया कि रविवार सुबह न पीने और न ही नहाने के लिए पानी मिला। इस कारण उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों ने जल शक्ति विभाग की कारगुजारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग ने बड़े-बड़े वाटर स्टोरेज के टैंक किस लिए बनाए हैं? लोगों का कहना है कि बिजली गुल होने के उपरांत पेयजल आपूर्ति का बंदोबस्त क्यों नहीं हो पा रहा। रविवार को सुबह से ही जब बिजली सप्लाई बंद थी तो ऐसे में शनिवार को वाटर स्टोरेज के टैंक से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित क्यों नहीं की जा सकी। रायपुर सहोड़ा में लोगों को 11:45 बजे तक पानी का इंतजार करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों दीपक, महेश,कमल, उर्मिला, शीला, वीना, सुषमा अंजना, शंभू नाथ शर्मा सहित कई लोगों ने कहा कि बत्ती गुल होते ही पेयजल की आपूर्ति ठप कर दी जाती है, जिससे खास तौर पर सुबह-सुबह लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, जल शक्ति विभाग का तर्क यह है कि लोगों को विभाग पर निर्भर न रहते हुए एक दिन का पानी का कोटा रिजर्व रखना चाहिए। जल शक्ति विभाग मैहतपुर बसदेहड़ा में सहायक अभियंता यशवंत सिंह ने कहा कि लोगों को इस बात जागरूक रहना चाहिए और अपनी जरूरत के लिए पेयजल का कोटा रिजर्व रखना चाहिए।