फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mehatpur area will get the gift of a government college in the new year

Una News: नए साल में मैहतपुर क्षेत्र को मिलेगी सरकारी कॉलेज की सौगात

Sun, 29 Dec 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mehatpur area will get the gift of a government college in the new year
रायपुर सहोड़ा में सरकारी कॉलेज शुरू होने की जगी उम्मीद
विज्ञापन

दिवंगत सीएम वीरभद्र सिंह ने की थी कॉलेज की घोषणा
बसदेहड़ा में भूमि न मिलने के कारण शुरू नहीं हुआ कॉलेज

एसडी शर्मा

मैहतपुर (ऊना) । पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मैहतपुर की जनसभा में इस क्षेत्र की जनता की मांग पर सितंबर 2017 में एक साथ दो घोषणाएं की थीं। इनमें एक उप तहसील और दूसरी सरकारी कॉलेज की थी। बसदेहड़ा में उप तहसील ने तो घोषणा के कुछ दिनों बाद ही काम शुरू कर दिया था, लेकिन सरकारी कॉलेज आज दिन तक शुरू नहीं हो पाया है। इसकी वजह बसदेहड़ा में कॉलेज के लिए पर्याप्त भूमि का न होना बताया गया है।बसदेहड़ा में दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से लगाई गई कॉलेज की पट्टिका इस बात की गवाही दे रही है कि मुझे जिस हसरत से लगाया गया था, वे कब पूरी होगी। सूत्रों के मुताबिक रायपुर सहोडा के सरकारी उच्च विद्यालय को बसदेहड़ा के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मर्ज करके रायपुर सहोडा में सरकारी कॉलेज शुरू किए जाने पर विचार चल रहा है। इस स्कूल भवन को कॉलेज की आवश्यकता के अनुरूप बनाया जाएगा। राज्य सरकार के स्तर पर चल रही यह योजना क्या इस साल 2025 में धरातल पर लागू हो पाएगी, यह देखना होगा। अगर सरकार इस दिशा में यह अहम कदम उठाती है तो इस क्षेत्र के बच्चों के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी। खास बात यह कि घोषित सरकारी कॉलेज आज भी राज्य सरकार के दस्तावेजों में स्टैंड कर रहा है, लिहाजा प्रदेश सरकार को इस दिशा में जल्द कोई निर्णय लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की इस अंतिम घोषणा को मूर्त रूप देना होगा।
----
क्या कहते हैं युवा
क्षेत्र के युवाओं नीरज, प्रिंस, अंकुश, दीदार सिंह, श्वेता, ममता, मीना, कुमारी मधु, नेहा, सिमरन, विधु समेत अन्य युवक-युवतियों ने कहा कि अगर सरकार इस बाबत निर्णय करके रायपुर सहोड़ा में सरकारी कॉलेज को शुरू करती है तो उन्हें बहुत बड़ी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक सतपाल रायजादा
ऊना सदर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि इस विषय पर चर्चा चल रही है और अनेक लोगों के सुझाव भी आए हैं। उन्होंने कहा कि बसदेहड़ा में भूमि की समस्या के चलते रायपुर सहोड़ा के सरकारी उच्च विद्यालय को बसदेहड़ा में मर्ज करके वहां पर कॉलेज की क्लासें शुरू किए जाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो इस साल कॉलेज को शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed