फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Meeting of both the Mandals of Kutlahad BJP on 10th

Una News: कुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों की बैठक 10 को

Fri, 08 Aug 2025 04:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
Meeting of both the Mandals of Kutlahad BJP on 10th
तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा कार्यक्रमों की होगी रूपरेखा तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दोनों मंडलों की अहम बैठक 10 अगस्त को होगी। यह बैठक बंगाणा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित होगी। कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक जनता को जोड़कर राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति की भावना को सशक्त किया जा सके। राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि बैठक के बाद 10 अगस्त को ही बंगाणा बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से 11 अगस्त से 15 अगस्त तक देशभर में चलाए जा रहे तिरंगा अभियान के तहत कुटलैहड़ में भी विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें झंडारोहण, प्रभात फेरी, रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed