{"_id":"5eac48398ebc3e9036453626","slug":"medical-team-fight-corona-ppe-kit-una-news-sml331847151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक पैरा मेडिकल स्टाफ ने मांगी पीपीई किट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक पैरा मेडिकल स्टाफ ने मांगी पीपीई किट्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। आयुर्वेदिक विभाग के पैरा मेडिकल स्टाफ ने कोरोना महामारी से जंग लड़ने के लिए चिकित्सकों की ही तर्ज पर पीपीई किट्स की मांग की है। पैरा मेडिकल स्टाफ सदस्यों का कहना है कि वह भी कोराना महामारी के बीच खतरे में सेवाएं दे रहे हैं, लिहाजा उन्हें भी अन्य डाक्टरों की तरह ही वे तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जानी चाहिए, जो बाकी स्टाफ को करवाई जा रही हैं।
ऊना जिले में आयुर्वेदिक विभाग में इस वक्त पैरा मेडिकल स्टाफ के तहत तकरीबन 70 लोग ऊना जिले के अलग-अलग बैरियरों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनका कहना है कि बाहर से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य जांच के दौरान उन्हें हर वक्त खतरा बना हुआ है। वह भी फ्रंटलाइन मेडिकल स्टाफ के साथ मिलकर बराबर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से उनकी सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त नहीं किए गए हैं।
उधर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुशील नाग ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही पीपीई किट्स मुहैया करवाई गई हैं जो फ्रंटलाइन स्टाफ है, उनके लिए पीपीई किट दी जाती हैं।