{"_id":"68948d5d61c13fd33b06a134","slug":"medal-winners-were-accorded-a-warm-welcome-in-the-college-una-news-c-93-1-una1002-161579-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पदक विजेताओं का महाविद्यालय में गर्मजोशी से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पदक विजेताओं का महाविद्यालय में गर्मजोशी से स्वागत
विज्ञापन
फूल-मालाओं और तालियों की गूंज के साथ किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब की छात्राओं ने खेलो इंडिया अस्मिता महिला भारोत्तोलन लीग-2025 में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से लौटने पर महाविद्यालय परिसर में छात्राओं का पुष्पहारों और तालियों की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता भारतीय भारोत्तोलन महासंघ एवं हिमाचल भारोत्तोलन संघ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल अंब में आयोजित की गई थी, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुहानी और बीए. प्रथम वर्ष की सोनाक्षी राणा ने रजत पदक जीते। वहीं, बीए तृतीय वर्ष की रूबी चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण प्रदान किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार एवं समस्त स्टाफ ने विजयी छात्राओं को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान महाविद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। खेल प्रभारी डॉ. पवन पटियाल ने जानकारी दी कि छात्राओं का चयन उनकी रैंकिंग के आधार पर उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में आयोजित होने वाली उत्तर क्षेत्रीय अस्मिता महिला भारोत्तोलन लीग के लिए किया गया है। इस अवसर पर डॉ. नितिन शर्मा, प्रो. अजय कुमार, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अजय कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की मेहनत, समर्पण और उत्साह की प्रशंसा की।