फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MBA students were taught lessons on Indian culture

Una News: एमबीए के छात्रों को पढ़ाया भारतीय संस्कृति का पाठ

Thu, 17 Apr 2025 08:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
MBA students were taught lessons on Indian culture
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में एमबीए विभाग की ओर से भारतीय संस्कृति, युवा पीढ़ी में मूल्य सृजन पर प्रभाव विषय पर एक प्रेरणादायक गेस्ट लेक्चर हुआ। कृष्ण कुमार लद्धाखी (प्रख्यात सामाजिक सुधारक एवं गीता संदेश भारती के अध्यक्ष) की ओर से महाविद्यालय के एमबीए विभाग के छात्रों को संबोधित किया गया। वे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रबंधन के छात्रों को भारतीय संस्कृति की गहराई एवं उसकी आज की पीढ़ी पर सकारात्मक प्रभाव के प्रति जागरूक करना था। लद्धाखी ने श्रीमद्भागवत गीता एवं अन्य भारतीय ग्रंथों के माध्यम से यह बताया कि किस प्रकार हमारी पारंपरिक मूल्य-व्यवस्था आधुनिक जीवन एवं प्रबंधन क्षेत्र में नैतिकता, उत्तरदायित्व और आत्म विकास की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है। अपने व्याख्यान में उन्होंने आत्म नियंत्रण, बड़ों के प्रति सम्मान, करुणा, सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्य परायणता जैसे मूल्यों को उजागर किया जो भारतीय संस्कृति की नींव हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे इन मूल्यों को अपनाकर युवा अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन स्थापित कर सकते हैं। छात्रों और संकाय सदस्यों ने इस सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित हुआ। इसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और व्यावहारिक जीवन में सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने से जुड़े प्रश्न पूछे। राजकीय महाविद्यालय ऊना की प्राचार्य डॉक्टर मीता शर्मा और एमबीए विभाग के समन्वयक डॉक्टर संजय वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय इस तरह के स्वयंसेवी व्याख्याताओं के माध्यम से अपने सामाजिक कर्तव्य का निर्वाह करता आया है और आगे भी ऐसे ही विद्यार्थियों को मूल्य आधारित जिम्मेदार नागरिक एवं प्रबंधक बनने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed