फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mata Shri Chintpurni Mahotsav will be celebrated from 14th to 16th November, administration busy in preparatio

ऊना: 14 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Thu, 23 Oct 2025 05:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Oct 2025 05:43 PM IST
सार

 उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव आस्था, संस्कृति और समृद्धि का अद्वितीय संगम बनकर उभरा है। इस दौरान आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक संध्याएं, लोक-कलाओं की प्रस्तुतियां, खेल प्रतियोगिताएं और जन सहभागिता कार्यक्रम हिमाचल की जीवंत लोक-संस्कृति को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
Mata Shri Chintpurni Mahotsav will be celebrated from 14th to 16th November, administration busy in preparatio
उपायुक्त ऊना जतिन लाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव इस वर्ष 14 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 26 से 28 सितंबर तक अंब मैदान में आयोजित महोत्सव का प्रथम संस्करण सफल रहा था। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोहा, बल्कि इसे प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कैलेंडर में एक विशिष्ट पहचान भी दिलाई।

विज्ञापन


महोत्सव ने आस्था और लोक-संस्कृति के समन्वय से एक प्रेरणादायक सांस्कृतिक पहल के रूप में अपनी छाप छोड़ी। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव आस्था, संस्कृति और समृद्धि का अद्वितीय संगम बनकर उभरा है। इस दौरान आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक संध्याएं, लोक-कलाओं की प्रस्तुतियां, खेल प्रतियोगिताएं और जन सहभागिता कार्यक्रम हिमाचल की जीवंत लोक-संस्कृति को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि ऊना जिला प्रशासन महोत्सव की तैयारियों में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है।
विज्ञापन


सभी विभागों की टीमें गठित की जा चुकी हैं और आवश्यक कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि आयोजन न केवल सुव्यवस्थित हो, बल्कि प्रत्येक आगंतुक के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हो। वहीं श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से पिछले वर्ष माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की शुरुआत की गई थी, जो अत्यंत सफल रही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी यह महोत्सव श्रद्धा और संस्कृति का पर्व होने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटनगत प्रगति को नई गति और दिशा प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed