फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Masked robbers took a woman hostage and took off her earrings and horn.

Una News: नकाबपोश लुटेरों ने महिला को बंधक बना कानों की बालियां और सिंगी उतारी

Tue, 07 Jan 2025 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Masked robbers took a woman hostage and took off her earrings and horn.
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल की जवाहर मार्केट में सोमवार देर शाम दो नकाबपोशों ने एक महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच शुरू करते हुए पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। घटना का बाद से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार दो लुटेरे घर के पिछले गेट को फांद कर उस समय घर में घुसे जब घर की मालकिन शुभ लता शौचालय से अपने कमरे में जाने लगी। इसके बाद लुटेरों ने सबसे पहले शुभलता के मुंह को बंद कर घर की लाइट बंद की। उसके हाथ बांध कर सिर पर वार कर कानों से सोने की बालियां और गले में पहनी सोने की सिंगी उतारी और फरार हो गए। परिवार ने इसकी जानकारी तुरंत वार्ड की महिला पार्षद मीनाक्षी बाली को दी। बलविंद्र बाली ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed