फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Martyr Dilawar Khan was remembered, his parents were honoured

Una News: बलिदानी दिलवर खान को किया याद,, माता-पिता सम्मानित

Thu, 24 Jul 2025 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Martyr Dilawar Khan was remembered, his parents were honoured
रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां(ऊना)। उपमंडल बंगाणा के गांव घरबासड़ा में वीरवार को बलिदानी दिलवर खान की शहादत की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सेना के पूर्व व वर्तमान सैनिकों ने भाग लेकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक विवेक शर्मा ने बलिदानी के माता-पिता को सम्मानित करते हुए उनके पुत्र के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा ऐसे वीर जवानों की कुर्बानी की बदौलत ही संभव हो पाती है। इस मौके पर शहीद की यूनिट के सैनिक सूबेदार परमिंदर सिंह, हवलदार जसविंदर सिंह, सैनिक आशीष शर्मा, इब्राहिम, रघुवीर सिंह और अच्छरो बीबी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शहीद के साथ बिताए पलों को याद करते हुए भावुक संस्मरण साझा किए। श्रद्धांजलि सभा के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों युवाओं ने भाग लेकर शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और नारों के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed