{"_id":"6880f7a6941a90a65b0a7e6a","slug":"martyr-dilawar-khan-became-a-symbol-of-indomitable-courage-and-bravery-kanwar-una-news-c-93-1-una1002-160122-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद दिलवर खान बने अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद दिलवर खान बने अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक : कंवर
विज्ञापन
कुटलैहड़ सेवा संगठन, वेटरन्स एसोसिएशन व ग्राम पंचायत थहड़ा ने किया शहीद को सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत थहड़ा के गांव घरवासड़ा के सपूत, कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित शहीद नायक दिलवर खान की स्मृति में बुधवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कुटलैहड़ सेवा संगठन, वेटरन्स एसोसिएशन कुटलैहड़ और ग्राम पंचायत थहड़ा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यातिथि रहे। वीरेंद्र कंवर ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिलवर खान ने कुपवाड़ा के लोलाब क्षेत्र में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अद्वितीय साहस दिखाया और देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। उनके इस बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। समारोह में शहीद के माता-पिता और पत्नी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कर्नल केसी शर्मा, कैप्टन सुभाष चंद, कैप्टन रणवीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।