फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   married women dead in Amb

अंब के ठठल में विवाहिता की संदिग्ध मौत

Tue, 06 Dec 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Tue, 06 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
married women dead in Amb
डेमो - फोटो : demo pic

अंब उपमंडल के तहत गांव ठठल में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ठठल निवासी एक महिला की तबीयत मंगलवार को ज्यादा बिगड़ गई।

विज्ञापन


इस पर परिजन उसे लेकर ऊना अस्पताल पहुंचे लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला बीमार चल रही थी, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत किन कारणों से हुई है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed