{"_id":"67efdfdf49d35981ce041520","slug":"marots-team-became-the-winner-by-defeating-dehar-una-news-c-93-1-ssml1047-150472-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मरोट की टीम डीहर को मात देकर बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मरोट की टीम डीहर को मात देकर बनी विजेता
विज्ञापन
डोगरा क्रिकेट कप का आगाज, 32 टीमें ले रहीं हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। डोगरा चेरिटेबल ट्रस्ट रौणखर के तत्वावधान में तलमेहड़ा के गांव वहीं के मैदान में डोगरा क्रिकेट कप का आगाज शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना से कर्नल रघुवीर सिंह डढवाल (सेवानिवृत्त), कै. मदन ठाकुर (सेवानिवृत्त), ग्राम पंचायत प्रधान राकेश धीमान की अध्यक्षता में उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें 32 टीमों ने भाग लिया। पहला मैच डीहर और मरोट के बीच खेला गया। इसमें मरोट की टीम विजयी रही। पंचायत प्रधान राकेश धीमान ने मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह और विशेष अतिथि कैप्टन मदनलाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि कर्नल रघुवीर सिंह ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बताया। प्रतियोगिता में ट्रस्ट के उपप्रधान चंद्रभूषण राणा, सचिव विवेक शर्मा, मिट्ठू, विक्की, लक्की, बंटी, मनु शर्मा, स्वास्तिक, राजेश साहनी, सोनू आदि मौजूद रहे।