{"_id":"68e7bb74ae96be157f0ecb88","slug":"markets-were-abuzz-with-the-joy-of-karva-chauth-women-showed-enthusiasm-una-news-c-93-1-una1002-168338-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: करवाचौथ की रौनक से गुलजार हुए बाजार, महिलाओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: करवाचौथ की रौनक से गुलजार हुए बाजार, महिलाओं में दिखा उत्साह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। करवा चौथ पर्व को लेकर ऊना शहर के सभी मुख्य बाजारों में वीरवार को रौनक रही। व्रत की तैयारियों को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। सुबह से ही महिलाएं खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ पड़ीं और दिनभर यह सिलसिला चलता रहा। त्योहार के मद्देनज़र उन्होंने पूजा सामग्री, श्रृंगार के सामान, मिट्टी के करवे, नए कपड़े और गहनों की खूब खरीदारी की। बाजारों में कदम-कदम पर चहल-पहल बनी रही, और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ इतनी अधिक थी कि कई जगह पार्किंग की समस्या भी देखने को मिली।
करवा चौथ के शृंगार का अहम हिस्सा मेहंदी है, जिसे लेकर महिलाओं में खासा उत्साह था। शहर के विभिन्न बाजारों में मेहंदी लगाने वालों के पास लंबी कतारें लगी रहीं। 200 से 300 रुपये तक कीमत होने के बावजूद महिलाएं अपनी पसंदीदा डिजाइन के लिए घंटों इंतजार करती रहीं। त्योहार का उल्लास उनके चेहरे पर स्पष्ट झलक रहा था। हर कोई सोलह शृंगार की तैयारियों में व्यस्त था। इस पावन अवसर पर पूरा शहर रंग, रोशनी और उमंग से सराबोर दिखाई दिया।