{"_id":"67bdadae7cb76460c50003ef","slug":"markets-become-less-lively-before-the-wedding-auspicious-time-closes-una-news-c-93-1-sh11001-147054-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शादियों के मुहूर्त बंद होने से पहले बाजारों में घटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शादियों के मुहूर्त बंद होने से पहले बाजारों में घटी रौनक
विज्ञापन
अप्रैल में विवाह के लिए मिलेंगे मुहूर्त, कारोबार पकड़ेगा रफ्तार
मार्च महीने में सिर्फ चार दिन ही विवाह के मुहूर्त, लोगों ने पहले ही कर ली खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शादियों का सीजन खत्म होने से पहले ही बाजारों में रौनक घट गई है। अब शादियों के लिए कम लोग ही खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। मार्च में सिर्फ चार दिन ही शादियों के मुहूर्त हैं। इसके लिए लोगों ने पहले ही खरीदारी कर ली है। एक महीने बाद अप्रैल में दोबारा विवाह शुरू होंगे। ऐसे में कारोबारियों को अप्रैल में बेहतर कारोबार होने की आस है। जनवरी और फरवरी माह में विवाह होने से लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। लोगों को खरीदारी करते देख कारोबारियों के चेहरे चहक उठे थे। अब एक महीना विवाह के मुहूर्त नहीं हैं। इसके अलावा मौसम की मार के चलते कारोबार प्रभावित हो रहा है। कारोबारियों का कहना है कि गर्मियाें या सर्दियों का एक मौसम न होने से कारोबार पर असर पड़ रहा है। गर्मियां जल्द आ जाने से सर्दियों के कपड़ों की खरीदारी बंद हो गई है। वहीं, कई बार मौसम खराब रहने से गर्मियों के कपड़ों की भी डिमांड नहीं है। बारिश के दौरान भी बाजार सूने पड़ जाते हैं। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। अब अप्रैल में ही बेहतर कारोबार होने की आस है।
शादियों की खरीदारी अब घटकर 20 फीसदी ही रह गई है। गिने-चुने लोग ही शादियों की खरीदारी कर रहे हैं। मार्च में होने वाली शादियों के लिए लोगों ने पहले ही खरीदारी कर ली है। बीते दो माह कारोबार अच्छा रहा। एक महीना मुहूर्त न होने से कारोबार फीका पड़ने लगा है।
- हरदीप, कॉस्मेटिक कारोबारी
विवाह के मुहूर्त बंद होने से पहले ही शादियों की खरीदारी घट गई है। शादियों के लिए अब सूती सूट, साड़ी, कुर्ती-स्कर्ट की खरीदारी हो रही है। गर्मियों के कपड़ों का स्टॉक मंगवा लिया है। मौसम खराब रहने के चलते इनकी डिमांड भी नहीं है। -अश्वनी, कपड़ा कारोबारी
विज्ञापन
शादियों के मुहूर्त कम होने से मिठाइयाें की बुकिंग घट गई है। लोग बाजार में भी मिठाइयों की कम खरीदारी कर रहे हैं। इसका कारोबार पर असर पड़ रहा है। अप्रैल में दोबारा विवाह शुरू होने पर खरीदारी होने की आस है। -प्रमोद कुमार, हलवाई
शादियों के लिए बरातियों की पगड़ी, दूल्हे के हार की खरीदारी हो रही है। बीते महीने के मुकाबले खरीदारी कम है। ऑनलाइन खरीदारी का भी कारोबार पर असर पड़ा है। घर बैठे सामान मिल जाने से लोग बाजारों में कम रुख कर रहे हैं। - राजन कुमार, मनियारी कारोबारी