फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Market buzzing with customers on first Navratri, business worth crores done

Una News: पहले नवरात्र पर ग्राहकों से बाजार गुलजार, करोड़ों का हुआ कारोबार

Fri, 04 Oct 2024 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 04 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing with customers on first Navratri, business worth crores done
प्रदेश में दो हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान, ग्राहकों की रौनक देख चहके दुकानदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पहले नवरात्र पर वीरवार को प्रदेशभर में बाजार ग्राहकों की रौनक से गुलजार हो गए हैं। श्राद्ध पर्व में ग्राहकों की कम आमद के बीच सुस्त पड़े व्यापार को माता रानी के नवरात्र में उम्मीद के अनुसार अच्छे व्यापार का संबल मिल गया है।
प्रदेशभर में पहले नवरात्र पर दो हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान है। दुकानों पर उमड़े ग्राहकों को देखकर दुकानदार भी गदगद दिखे। बाजार की हर दुकान पर ग्राहकों की रौनक से पूरा दिन बाजारों में चहल-पहल रही। नारियल, प्रसाद एवं चुनरी विक्रेताओं ने भी अच्छा खासा व्यापार किया। पहले नवरात्र पर व्रतधारियों के लिए पूजा-पाठ सामग्री से लेकर खानपान का सामान उपलब्ध रहा। ग्राहकों की आमद के बीच पहले नवरात्र पर जिलाभर में लगभग करोड़ों का कारोबार दुकानदारों ने किया। यहां कुछ रोज पूर्व बरसात एवं श्राद्ध के बीच व्यापार की गति सुस्त रही, तो नवरात्र की शुरुआत से ही गतिमान भी हुई। व्यापारिक संस्थाओं की मानें तो बरसात एवं श्राद्ध में व्यापार केवल 20-30 प्रतिशत तक आकर ठहर जाता है। ऐसे में व्यापार की गति पहले नवरात्र में 40 प्रतिशत उछाल के साथ बढ़ गई है। पहले दिन के नवरात्र पर शादियों के दौर के सामान की खरीदारी में स्वर्ण व चांदी के आभूषण, टू एवं फोर व्हीलर खरीद, गिफ्ट्स, मिठाई, इलेक्ट्राॅनिक जैसे सामान की खरीदारी ने भी जोर पकड़ा है, जिससे व्यापार में अच्छा उछाल देखने को मिला।
विज्ञापन

50-60 रुपये में मिल रहा नारियल
पहले नवरात्र पर मां के भक्तों ने व्रत रखने शुरू कर दिए हैं। इन व्रतधारियों के लिए मां की चुनरी, व्रत संबंधित खाद्य सामग्री व पूजन सामग्री की दुकानें सजी रहीं। यहां पर नारियल 50-60 रुपये में मिला, जबकि मां की चुनरी 10, 20, 50 व 100 रुपये तक उपलब्ध रही। स्यूल लड़डू, चिप्स, मीठा भुजिया जैसे व्यंजन भी मां के व्रत धारी भक्तों के लिए बाजार में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहले नवरात्र पर लगभग दो हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान है। बरसात एवं श्राद्ध पर्व के बीच धीमी गति से चल रहे व्यापार को पहले नवरात्र में गति मिल गई है। शादियों के दौर पर टिका व्यापार भी जोरदार शुरुआत ले चुका है। बरसात के बाद इसमें 40 प्रतिशत तक उछाल पहले नवरात्र पर देखने को मिला है।
-सोमेश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश, व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed