फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Market buzzes with gift items, lovers wait for Valentine's Day

Una News: गिफ्ट आइटम से बाजार हुआ गुलजार, प्रेमी जोड़ों को वेलेंटाइन डे का इंतजार

Tue, 11 Feb 2025 08:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 11 Feb 2025 08:26 AM IST
विज्ञापन
Market buzzes with gift items, lovers wait for Valentine's Day
वेलेंटाइन के लिए गिफ्ट पैक करता दुकानदार। -संवाद
ऊना। वेलेंटाइन डे को लेकर ऊना शहर का गिफ्ट बाजार सज चुका है। कारोबारियों ने युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए विशेष गिफ्ट स्टॉक मंगवाया है। दुकानों में आकर्षक गिफ्ट आइटम्स सजाए गए हैं, जिनकी ओर युवा खिंचे चले आ रहे हैं। इस साल पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स की भारी मांग देखी जा रही है। प्रेमी-प्रेमिका फोटो फ्रेम, कुशन और कप पर अपनी तस्वीरें छपवाकर इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन

प्रेमी जोड़ों को बस अब वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी का इंतजार है। गुलाब और बुके की मांग भी तेजी से बढ़ी है। शहर के बाजारों में गुलाब की जमकर खरीदारी हो रही है, जबकि वेलेंटाइन डे के लिए पहले से ही गुलाब और बुके के आर्डर दिए जा चुके हैं। प्राकृतिक गुलाब के साथ-साथ आर्टिफिशियल और चॉकलेट बुके की भी अच्छी डिमांड है। सोमवार को टेडी डे पर युवाओं ने टेडी बियर गिफ्ट कर प्यार जताया। इससे बाजारों में खूब रौनक रही।
विज्ञापन

ऊना शहर के गिफ्ट कारोबारी सूरज के मुताबिक वेलेंटाइन डे को लेकर युवा ज्यादातर पर्सनलाइज्ड गिफ्ट की खरीदारी कर रहे हैं। इसमें प्रेमी- प्रेमिका फोटो फ्रेम, कुशन और कप में अपनी फोटो तैयार करवा रहे हैं। वहीं म्यूजिकल कपल गिफ्ट की भी डिमांड हैं। वेलेंटाइन डे के लिए गुलाब के 200 और बुके के 60 आर्डर मिले हैं। गुलाब 60 रुपये जबकि बुके 200 से 1500 रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं, चॉकलेट बुके 300 से 1000 रुपये तक बेचे जा रहे हैं। बाजारों में बढ़ती रौनक से व्यापारियों को भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है।ेे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed