फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Marich became a golden deer, Ravana abducted Sita by deceit

Una News: मारीच बना स्वर्ण मृग, रावण ने छल से किया सीता का हरण

Fri, 11 Oct 2024 02:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 11 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Marich became a golden deer, Ravana abducted Sita by deceit
संतोषगढ़ (ऊना )। नगर परिषद स्थित बाबा नागा समाधी स्थल पर चल रहे 46वें राम नाटक मंचन कार्यक्रम में बाबा नागा ड्रामाटिक क्लब एवं समाज सुधार सभा के कलाकारों ने बुधवार रात को सीता हरण का मंचन किया।
विज्ञापन

बाबा नागा ड्रामाटिक क्लब एवं समाज सुधार सभा के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन में शूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध, सीता हरण और जटायु मरण के प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला मंचन की शुरुआत कलाकारों ने शूर्पणखा नासिका छेदन से की। इसके बाद खर-दूषण वध में दिखाया गया कि शूर्पणखा के द्वारा श्रीराम और लक्ष्मण से बदला लेने के लिए उकसाने पर खर-दूषण श्रीराम से युद्ध करने के लिए पंचवटी आते हैं और उनके द्वारा मारे जाते हैं। इस पर शूर्पणखा रावण के पास जाती है और सारा घटनाक्रम बताती है। रावण अपने मामा मारीच के साथ मिलकर षड्यंत्र रचता है और सीता हरण की योजना बनाई जाती है। सीता हरण में दिखाया गया कि मारीच एक सोने का मृग बनकर पंचवटी में भ्रमण करता है, जिस पर सीता मोहित हो जाती हैं और सोने का यह मृग पाने की जिद करती हैं। जिस पर श्रीराम लक्ष्मण को पंचवटी में छोडक़र जंगल चले जाते हैं। इस बीच मारीच श्रीराम की आवाज में लक्ष्मण से मदद मांगता है। इस पर सीता विचलित हो जाती हैं और लक्ष्मण को श्रीराम की सहायता करने का आदेश देती हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मण के द्वारा लाख समझाने पर भी जब सीता नहीं मानती हैं तो लक्ष्मण पंचवटी छोड़ने से पहले लक्ष्मण रेखा खींच कर जाते हैं और कहते हैं कि माता इस रेखा को पार मत करना। इस बीच अपने पूर्व षड्यंत्र के मुताबिक रावण साधु का वेश धारण कर पंचवटी आता है एवं धोखे से लक्ष्मण रेखा के बाहर आकर भिक्षा लेने पर सीता का अपहरण कर ले जाता है। उसके बाद जब रावण सीता का हरण करके ले जा रहा होता है, तो जटायु उनकी आवाज सुनकर उनकी मदद करने आते हैं, लेकिन रावण के हाथों बुरी तरह घायल हो जाते हैं। इस बीच श्रीराम और लक्ष्मण के द्वारा पंचवटी आने पर जब सीता के अपहरण की जानकारी मिलती है और वह जंगल-जंगल सीता की खोज के लिए भटकते हैं, तो उन्हें जंगल में जटायु घायल अवस्था में मिलते हैं। जटायु के द्वारा ही सीता माता के अपहरण की जानकारी उन्हें मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ड्रामाटिक क्लब के सदस्य राकेश दीवान रावण के रूप में नजर आए, जबकि सीता की भूमिका नितिन कुमार ने बेहतरीन तरीके से निभाई। इस अवसर पर ड्रामाटिक क्लब के अध्यक्ष शिवाकांत पराशर निदेशक सरवन सैनी, नरेश पुरी, कैलाशपति सैनी, देवांश पांडे, करमचंद सैनी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed