{"_id":"69d551a7a6b159e4e40a49bb","slug":"many-types-of-tests-are-not-being-conducted-in-the-krasna-lab-running-in-the-district-una-news-c-93-1-ssml1047-187392-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिले में चल रही क्रस्ना लैब में नहीं हो रहे कई प्रकार के टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिले में चल रही क्रस्ना लैब में नहीं हो रहे कई प्रकार के टेस्ट
Wed, 08 Apr 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला अस्पताल और अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जांच की सुविधा देने वाली क्रस्ना लैब में कई प्रकार के टेस्ट नहीं हो रहे हैं। इससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीजों को जरूरी जांच के लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है जबकि कई टेस्टों की रिपोर्ट भी तीन से चार दिन बाद मिल रही है। ऐसे में मरीजों के इलाज में देरी हो रही है और उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
अस्पतालों में आने वाले मरीजों का कहना है कि लैब में कई दिनों से थायराइड, विटामिन डी और हार्मोन से संबंधित टेस्ट प्रभावित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार कई स्थानों पर टेस्टिंग किट व केमिकल रियेजेंट की दिक्कत व जांच के लिए लगाई गई मशीनों का सही से रखरखाव न होने के चलते इस प्रकार की दिक्कतें सामने आ रही हैं। बता दें कि जिला मुख्यालय में तो विभिन्न टेस्टों की रिपोर्ट कुछ घंटों में उपलब्ध हो जाती है लेकिन उपमंडल स्तर पर खोले गए केंद्रों में तीन से चार दिन के बाद रिपोर्ट मिल रही है। खंड स्वास्थ्य अधिकारी गगरेट डॉ. पंकज पराशर ने कहा कि मामला मेरे ध्यान में आया है। इसकी जांच कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
केस स्टडी
चार अप्रैल को एक गर्भवती महिला नागरिक अस्पताल अंब में उपचार के लिए पहुंचती है। जब महिला क्रस्ना लैब पहुंचती है तो उसका थायराइड से संबंधित टेस्ट नहीं होता है। इस पर जब जानकारी मांगी गई तो पता चला कि उक्त टेस्ट को करने के लिए टेस्ट किट ही उपलब्ध नहीं है। ऐसे में महिला को सोमवार या मंगलवार को टेस्ट करवाने के लिए बोला जाता है। इसके अलावा दूसरे मामले में दौलतपुर चौक अस्पताल में एक मरीज टेस्ट के लिए पहुंचता है। उसके विटामिन से संबंधित टेस्ट किए जाने थे। केंद्र में तैनात कर्मचारी ने उक्त रिपोर्ट को तीन दिन बाद लेने के लिए कहा। ऐसे में मरीज को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।