फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Many organizations reached Una police station in case of using caste related words

Una News: जातिसूचक शब्द कहने के मामले में ऊना थाना पहुंचे कई संगठन

Mon, 23 Sep 2024 03:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 23 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Many organizations reached Una police station in case of using caste related words
ऊना। गत दिवस महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा के सदस्यों की ओर से जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में पकड़े गए युवक के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को मामले में उपमंडल हरोली के धर्मपुर निवासी युवक के परिजनों सहित विभिन्न हिंदू समाज संगठन पुलिस थाना ऊना पहुंचे।
विज्ञापन

इन्होंने थाना के प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और महासभा के पदाधिकारियों पर युवक से मारपीट, बंधक बनाने सहित ऊना बाजार में घूमाकर बेइज्जत करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वहीं, चेतावनी दी कि सोमवार को धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। उधर, आरोपों को खारिज करते हुए महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने इसे कोरा झूठ बताया है।
विज्ञापन

रविवार को शिकायतकर्ता जोगिंद्र सिंह निवासी धर्मपुर ने बताया कि बेटे भूपेंद्र सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो के बाद उसे फोन पर धमकियां मिलने लगीं। इस पर युवक ने मारपीट के इरादे से बेटे को ऊना बुलाया, लेकिन बेटा नहीं गया। इस पर बात हरोली थाना पहुंच गई। मामले को मिलजुल कर सुलझाने के लिए ऊना स्थित महासभा के कार्यालय बुलाया गया। यहां पर बेटे ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली, लेकिन महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने युवक के साथ मारपीट कर बंधक बनाते हुए ऊना बाजार में घुमाकर बाजार में बेइज्जत किया। वहीं, सोशल मीडिया में युवक को पकड़कर घुमाने का लाइव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि बेटे को महासभा के सदस्य सिटी चौकी ऊना ले गए। यहां पुलिस के समक्ष बेटे को धमकाकर मोबाइल फोन भी छीन लिया, लेकिन पुलिस कुछ न कर पाई। उन्होंने कहा कि महासभा के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, हिंदू एकता मंच के अध्यक्ष चंदन शर्मा ने कहा कि आरोपियों पर उचित कार्रवाई न हुई तो सोमवार को धरने प्रदर्शन के साथ-साथ डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर अनिल कुमार, दिनेश, रजनीश, साहिल, दीपक जौशी, रोमी मैनन, साहिल ठाकुर, भुपिंद्र सिंह, विनय सहोड़, आकाश, सुमित, गोल्डी कौंडल सहित अन्य उपस्थित रहे।

---

कोरा झूठ है आरोप
महार्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा के पदाधिकारियों पर आरोप कोरा झूठ है। उक्त युवक के परिजन जातिसूचक शब्द कहने की माफी के लिए कार्यालय आए। हमने पुलिस कार्रवाई की बात कही, तो युवक के परिजन उसे स्वयं पीटने लगे। महासभा के किसी पदाधिकारी ने युवक से मारपीट नहीं की। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट युवक को सुरक्षित लेकर जाने का प्रमाण है।
अमित वाल्मीकि, प्रदेशाध्यक्ष, महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा
---
युवक से मारपीट व बेइज्जत के मामले में पुलिस को शिकायत मिली है। युवक का मेडिकल करवाने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।



-संजीव भाटिया, एएसपी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed