फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   devotees took bath in Charan Ganga

चरणगंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Sun, 20 Mar 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sun, 20 Mar 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
devotees took bath in Charan Ganga
मैड़ी मेले में चरणगंगा में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेले के पांचवें दिन श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ा। शनिवार देर शाम से ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा था। रविवार को करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने चरणगंगा में स्नान किया।

विज्ञापन


अंब से लेकर मैड़ी तक का क्षेत्र जो बोले सो निहाल और बाबा जी के जयकारों से गूंजता रहा। चारों ओर से पहाड़ी सौंदर्य से घिरे मैड़ी गांव में जिस तरफ देखो पंजाबी भाषा और पंजाबी कल्चर की छाप है। यहां श्रद्धालुओं के डेरों के पोस्टर भी पंजाबी में हैं, तो वहीं पंचायत समिति अंब की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजाबी में सूचना पट्ट लगवाए गए हैं। माहौल देखकर ऐसा लगता है मानों हिमाचल के किसी गांव में न होकर पंजाब के किसी मेले में आ गए हों।
विज्ञापन


क्षेत्र में भारी भीड़ के कारण बेरी साहिब, मंजी साहिब, कुज्जासर, मंदिर वीर नाहर सिंह जी तथा श्री चरणगंगा में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर जाना पड़ रहा है। श्रीचरण गंगा के महंत शादीलाल गोस्वामी ने बताया कि मेले के पांचवें दिन श्री चरणगंगा में लगभग 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed