फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Manohar Lal Khattar praised Anurag Thakur's mobile hospital

Una News: मनोहर लाल खट्टर ने सराहा अनुराग ठाकुर का मोबाइल अस्पताल

Sat, 20 Jul 2024 03:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 20 Jul 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal Khattar praised Anurag Thakur's mobile hospital
ऊना । केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से चलाए जा रहे मोबाइल अस्पताल की खूब सराहना की। उन्होंने ऊना में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उपरांत पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार सांसद बने अनुराग ठाकुर की ओर से हमीपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का अवलोकन किया और इसकी कार्यप्रणाली को समझा।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने उनको जानकारी देते हुए बताया कि यह सुविधा 14 अप्रैल 2018 को 3 गाड़ियों से शुरू की गई थी, जो आज बढ़कर 32 की संख्या में हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाकों में अपनी सेवाएं घर द्वार पर लोगों को उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन


इस स्वास्थ्य सेवा टीम में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और पायलट होते हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के सामान्य स्वास्थ्य की जांच व रक्तजांच निःशुल्क करते हुए मरीजों को दवाईयों का वितरण भी निःशुल्क करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को इस सुविधा का सबसे ज्यादा लाभ मिलता है, जिससे उनके समय की बचत के साथ-साथ आर्थिक रूप में भी लाभ मिलता है।

केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर ने इस सुविधा की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना बहुत ही नेक काम है।

अस्पताल -सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा आँखों की जांच व निःशुल्क नज़र के चश्मों के लिए भी समय समय पर संसदीय क्षेत्र में शिविर आयोजित करती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed