फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mango branches touching the electric wires above the road were removed

Una News: सड़क के ऊपर विद्युत तारों से लगने वाली आम की टहनियां हटाईं

Mon, 30 Jun 2025 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mango branches touching the electric wires above the road were removed
अमर उजाला की खबर का असर
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के कर्मियों ने घनारी और दियोली गांवों में काटी टहनियां

संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। घनारी और दियोली गांवों में गगरेट से दौलतपुर चौक सड़क के किनारे खतरा बनीं पेड़ों की टहनियों को हटा दिया गया है। टहनियां बिजली के तारों से टकरा रही थीं। जनसमस्या के इस मुद्दे को अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से उठाया गया। इसका असर रविवार को देखने को मिला। बिजली बोर्ड के कर्मियों ने सड़क के ऊपर फैली टहनियों का काट दिया।

गगरेट से दौलतपुर चौक सड़क मार्ग पर ऊंचाई वाले वाहनों से टहनियां टकराने के कई मामले सामने आए। इससे कई बार बड़े वाहनों के पीछे चल रहे अन्य वाहन चालक हादसे का शिकार भी हुए। इन्हीं पेड़ों की टहनियों से बिजली बोर्ड के तार टकराने के चलते टूट कर कई बार सड़क पर गिरे। कई वर्षों से इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने समाधान की गुहार लगाई, लेकिन उनकी मांग की ओ कोई ध्यान नहीं दिया जाता रहा। अब काफी हद तक समस्या का समाधान हुआ है। गगरेट से दौलतपुर चौक सड़क पर कई ऐसे स्थान हैं, जहां पेड़ों की टहनियां वाहनों के लिए खतरा हैं। बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह ने बताया कि विद्युत लाइनों को सुरक्षित रखने के लिए कर्मचारी लगातार सक्रिय हैं। जहां बिजली के तारों के गिरने का खतरा है, स्थानीय लोग तुरंत बिजली बोर्ड को उसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article