{"_id":"693abadd2862207381032073","slug":"mandis-resolution-conference-successful-due-to-enthusiasm-of-the-crowd-vivek-una-news-c-93-1-una1002-174832-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ के उत्साह से मंडी का संकल्प सम्मेलन सफल : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ के उत्साह से मंडी का संकल्प सम्मेलन सफल : विवेक
विज्ञापन
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा काफिले संग पहुंचे मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राज्य सरकार की ओर से मंडी में आयोजित संकल्प सम्मेलन में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा अपने समर्थकों के काफिले के साथ पहुंचे। भीड़ के उत्साह और ऊर्जा को देखते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मंडी का सम्मेलन प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करने वाला सफल साबित हुआ है। जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे सुक्खू सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष जनता के हितों के संरक्षण और विकास को समर्पित रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग की भलाई के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।