{"_id":"65eb19f339856e3ae507d64f","slug":"mandi-168-runs-behind-kangra-hamirpur-takes-lead-of-331-runs-over-sirmaur-una-news-c-93-1-una1001-119216-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मंडी कांगड़ा से 168 रन पीछे, हमीरपुर ने सिरमौर पर 331 रन की लीड बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मंडी कांगड़ा से 168 रन पीछे, हमीरपुर ने सिरमौर पर 331 रन की लीड बनाई
Fri, 08 Mar 2024 07:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 08 Mar 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
अंतर जिला स्तरीय सीनियर तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता
आज सेमीफाइनल में जगह पाने के लिए कांगड़ा और मंडी में होगी भिड़ंत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंतर जिला स्तरीय सीनियर तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दूसरे दिन शुक्रवार संतोषगढ़ खेल मैदान पर कांगड़ा की टीम मंडी के आगे मजबूत स्थिति में बनी हुई है। कांगड़ा से मंडी की टीम अभी 168 रन पीछे चल रही है।
ऊना में खेले गए लीग मुकाबले से क्वार्टर फाइनल में जगह पाने के लिए सिरमौर पर हमीरपुर की टीम ने दूसरी पारी के आधार पर 331 रन की लीड दर्ज कर ली है। संतोषगढ़ खेल मैदान पर चल रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कांगड़ा की टीम ने पहली पारी में 10 विकेट गंवा 398 रन स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज शौर्य शरण सर्वाधिक 160 तो इनेश 69 और उज्ज्वल शर्मा ने 44 रन टीम के लिए जोड़े।
मंडी की टीम ने पहली पारी की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 76 ओवर में 230 रन बना लिए हैं, जबकि मंडी की टीम कांगड़ा के कुल स्कोर से अभी 168 रन पीछे है। अब दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में जगह पाने के लिए निर्णायक तीसरे दिन की भिड़ंत शनिवार को होगी।
विज्ञापन
दूसरे मैच में ऊना के इंदिरा गांधी खेल मैदान पर लीग मुकाबले के दूसरे दिन हमीरपुर व सिरमौर की टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह पाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। सिरमौर की टीम मुकाबले के दूसरे दिन शुक्रवार को 165 रन पर सिमट गई। अब हमीरपुर की टीम ने अपनी दूसरी पारी में बनाए गए 297 रन के आधार पर 331 रन की बढ़त पर है। शुक्रवार को दूसरे दिन के खेल में हमीरपुर के बल्लेबाजों में शुभम अरोड़ा ने 59, एकांत ने 71, मृदुल सरोच ने 58 रन और शुभम शर्मा 57 ने अर्धशतकीय पारियां खेल योगदान टीम के लिए दिया। सिरमौर के गेंदबाज मोहिसन खान, सुकेश भारद्वाज व वैभव शर्मा ने दो-दो खिलाड़ियों के विकेट झटके हैं। अब हमीरपुर सिरमौर से 331 रन की लीड पर है। संवाद